संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भीम आर्मी के बैनर तले वीरवार को एसडीएम कार्यालय के सामने यूजीसी नियम के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रदीप गौतम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एससी-एसटी आयोग भारत के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष गौतम ने कहा कि यूजीसी नियम लागू होने से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति व दिव्यांगता के आधार पर होने वाले भेदभाव पर रोक लगेगी। इससे किसी वर्ग को नुकसान नहीं होगा, बल्कि शिक्षा संस्थानों में समानता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे भेदभावपूर्ण मानसिकता को संरक्षण देना चाहते हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून को सख्ती से लागू कर छात्रों के अधिकारों की रक्षा की जाए। प्रदर्शन में अंकित, ऋषिपाल, शशि, हर्ष, सतबीर, पंकज, करनैल, मनीष, विशाल, नवजीवन, देशराज, अमित, कुलदीप, निखिल और प्रिंस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।