फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में रोजाना एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

विज्ञापन
शुगर मिल में पेराई के लिए गन्ने को मशीन में डालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 16 नवंबर को एशिया की सरस्वती शुगर मिल में पेराई की शुरूआत हो चुकी है। पूरे सीजन में 170 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहीं मिल में रोजाना एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो रही है।
वहीं किसान पेराई के लिए मिल में धड़ाधड़ ट्रॉलियों में गन्ने को लोड कर पहुंच रहे। बकायदा इसके लिए 42 बिक्री सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा किसानों को पर्ची सिस्टम से गन्ना मंगवाया जा रहा है। सरस्वती शुगर मिल में बनने वाली चीनी भी काफी मशहूर है। यहां की चीनी की पश्चिम बंगाल तक धूम है। ऐसे में लोकल के अलावा यहां की चीन पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात तक जाती है।
विज्ञापन

दरअसल इस मिल की चीनी की खासियत है यह वह मोटी है जोकि देखने में मिश्री की तरह लगती है। इतना ही नहीं कई बार चीनी को ऑर्डर पर तैयार भी करवाया जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति कम होती है। ज्यादातर चीनी को पहले से ही मिल में तैयार कर लिया जाता है ताकि स्टॉक करने की नौबत न आए।
विज्ञापन

मिल में एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई रोज हो रही है। किसान समय से गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों को दिक्कत न आए इसके लिए लाइन सिस्टम लागू किया गया है। हमारी मिल की चीनी दूर-दूर तक दूसरे राज्यों में मशहूर है। - डीपी सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सरस्वती शुगर मिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें