फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाजार में भीड़, ड्राई फ्रूट की जमकर खरीदारी

Tue, 29 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दीपावली के त्योहार के कारण बाजार में खूब रौनक है। देर रात तक बाजारो व सड़कों पर भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहार के कारण हर वस्तु की बिक्री में तेजी आई है। इस दौरान सबसे ज्यादा बिक्री अपनों को उपहार देने के लिए लोग कर रहे हैं। दिवाली का उपहार ड्राई फ्रूट की जमक खरीदारी कर रहा है।
दिवाली के चलते बाजार में सैकड़ों किस्म के खाद्य पदार्थों के गिफ्ट पैक की बाढ़ आ गई है। परंतु लोग सबसे ज्यादा ड्राईफ्रूट और चॉकलेट के गिफ्ट पैक की खरीदारी कर रहे हैं। इससे ड्राई फ्रूटस के कारोबार में काफी उछाल आया है। लोग मिठाई के बजाए एक-दूसरे को ड्राई फ्रूट्स व चॉकलेट के गिफ्ट पैक देना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए बाजार में ड्राईफ्रूट की ऐसी थालियां उपलब्ध है, जो हर व्यक्ति खरीद सकता है। दुकानदार अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर यह ड्राई फ्रूट्स की आकर्षक थालियां सजा रहे हैं। व्यापारियों ने थाली की पैकिंग आकर्षक रूप से करवाई है। इन थालियों की कीमत उनके वजन व आइटम्स अनुसार इनकी कीमत है।
बाजार में इन थालियों की कीमत 500 से पांच हजार रुपये तक है। इसके अलावा कुछ कटोरे और छोटी प्लेट की कीमत 150 रुपये से शुरू है। वहीं, चॉकलेट इत्यादि के बॉक्स 100 रुपये में मिल रहे हैं। लोगों का इसमें काफी रुझान है, जिससे व्यापारियों में भारी उत्साह है। इस बार व्यापारियों को इससे करीब 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
दीपोत्सव 31 अक्तूबर को मनाया जाना है। पर्व धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके चलते बाजारों में काफी रौनक है। बाजार में भीड़ होने से व्यापारी भी उत्साहित हैं। बता दें कि पहले दिवाली पर सभी अपने संबंधियों व दोस्तों को मिठाइयां उपहार में देते थे।
मिठाइयों में मिलावट की आशंका सबसे ज्यादा होती है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए लोग मिठाई की जगह ड्राई फ्रूटस व चॉकलेट इत्यादि देना ज्यादा बेहतर समझते हैं। छोटी-बड़ी होने की वजह से इन थालियों के दाम अलग-अलग हैं। थाली में काजू, बादाम, अखरोट की गिरी, किशमिश, पिस्ता, छुआरे होते हैं।
शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित ड्राइफ्रूट के थोक विक्रेता रितिक महेंद्रू ने कहा कि हर दिवाली पर ड्राईफ्रूट की काफी मांग होती है। परंतु इस बार ड्राई फ्रूट्स की मांग अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा है। ड्राई फ्रूटस की थालियों को खूब बिक रही हैं। ड्राईफ्रूट की थाली 500 से लेकर पांच हजार रुपये में उपलब्ध है। थालियों को रंग-बिरंकी पैकिंग वाली पॉलिथीन से भी सजाया गया। इसके साथ ही थाली के ऊपर रिबन भी लगाया गया है।
विज्ञापन


चॉकलेट के गिफ्ट पैक भी बने पसंद

ड्राईफ्रूट्स के अलावा लोगों का रुझान चॉकलेट गिफ्ट पैक में भी दिख रहा है। दिवाली को लेकर सैकड़ों किस्म के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। यह गिफ्ट पैक हर दाम में उपलब्ध हैं, जो लोगों के बजट में बिल्कुल फिट आ रहे हैं। इस दौरान बाजार में 50 रुपये भी छोटे-छोटे गिफ्ट पैक मिल रहे हैं। कारोबारी विपुल गोयल ने बताया कि इस बार दिवाली के चॉकलेट के अलावा और अन्य आइटम्स के भी गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। कंपनी चॉकलेट के साथ बिस्कुट, नमकीन, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी इत्यादि के गिफ्ट की खरीदारी पर स्पेशल ऑफर भी दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें