फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भीड़ नियंत्रित करने का किया अभ्यास

Wed, 20 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान एसपी कमलदीप गोयल कर्मचारियों को गाइड करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय परिसर में मंगलवार को दंगा नियंत्रण बल की ओर से मॉकड्रिल की गई। इस दौरान कई पुलिस कंपनियां मौजूद रही। वहीं एसपी कमलदीप गोयल ने मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए। यह अभ्यास किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया।
अभ्यास में पुलिसकर्मियों को विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपकरणों और तकनीकों बारे जानकारी तथा जवानों को कैन शील्ड, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन जैसे उपकरणों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण का भी अभ्यास किया गया, जिसमें वास्तविक समय की परिस्थितियों में दंगा नियंत्रण की तकनीकों कैसे प्रदर्शित करना है के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गोयल ने बताया कि जवानों को दिए गए विशेष प्रशिक्षण का मकसद कम से कम बल का प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने से है। इन कंपनियों को जिले में किसी भी तरीके दंगे या धरना प्रदर्शन में बल व आंदोलन के साथ धार्मिक, सांप्रदायिक सहित विभिन्न प्रकार के नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है।

मॉकड्रिल के दौरान एसपी कमलदीप गोयल कर्मचारियों को गाइड करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें