यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 16 साल की किशोरी ने दो सगे भाईयों ने अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे रिश्तेदारी में लेकर गए। आरोप है कि वहां छोटे भाई ने किशोरी के साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
यमुनानगर में पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज होने से आहत 22 साल के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचाना जठलाना क्षेत्र के गांव संधाय निवासी रोहित के तौर पर हुई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करता था और एक दिन पहले ही उसके ऊपर और उसके भाई रवि पर करीब 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था। लेकिन जहरीला पदार्थ निगलने से जब रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज होने के बाद से ही रोहित तनाव आ गया था। उधर थाना थाना जठलाना प्रभारी संदीप ने बताया कि युवक ने जहर खाकर जान दी है।इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह दर्ज हुआ था केस
सदर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 16 साल की किशोरी ने दो सगे भाईयों ने अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे रिश्तेदारी में लेकर गए। आरोप है कि वहां छोटे भाई ने किशोरी के साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह परिवार सहित सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं।
मृतक सदर थाना क्षेत्र के गांव में ईंट भट्ठे पर काम करता था
शनिवार रात को उसकी बेटी अचानक लापता हो गई। सुबह उसकी बेटी घर पर लौटी। घर आने के बाद उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसे भट्टे पर काम करने वाला रोहित अपने भाई रवि के साथ मिलकर जबरन अपनी बाइक में बिठाकर अपनी रिश्तेदारी में ले गया। जहां आरोपी रोहित ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।