फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: साधु के वेष में दो लोगों ने नकदी और गहने ठगे, महिला के साथ हुई धोखाध़ड़ी

Mon, 20 Nov 2023 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

गोविंदगढ़ फार्म निवासी महिला के साथ धोखाध़ड़ी हुई है। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी के गोविंदगढ़ फार्म निवासी नीतू को बातों में बहला कर साधु के वेष में आए दो ठग नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गोबिंदगढ़ फार्म मांडखेड़ी की टपरियां निवासी नीतू ने बताया कि उसके पति अदीश कुमार सरकारी शिक्षक है। वह सोमवार कोघर पर अकेली थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गली से किसी की आवाज आई कि हमें खाना खिला दो। जिस पर उसने घर का गेट खोलकर बाहर देखा तो दो लोग साधु के वेष में खड़े थे।

वह खाना मांगने लगे। इस पर वह उनके लिए खाना बनाने घर में चली गई और दोनों साधुओं को चादर बिछाकर आंगन में बैठा दिया। आरोप है कि इसी दौरान साधु ने उन्हें बातों में उलझा दिया और उसके हाथ पर कुछ रखा। जिससे उसकी हाथ में जलन होने लगी। जिसके बाद वह साधुओं के बस में आ गई।
विज्ञापन


आरोपी साधुओं ने उससे 5300 रुपये, सोने का मंगलसूत्र व सोने की अंगूठी ले ली और कहा कि एक बार नहाकर सूर्य देवता को जल अर्पित कर दो। उनकी बातों में आकर वह नहाने चली गई। जब वह लौटी तो दोनों साधु नहीं थे। उसने यह बात अपने पति को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें