फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने की फिराक में बैठे वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, कई वारदातें कबूली

Thu, 01 Jun 2017 12:18 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
राहगीरों को लूटने की फिराक में बैठे वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, सरिया व एक बैटरी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वारदातें कबूल की। पूछताछ के बाद दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली की पुराना हमीदा निवासी फुरकान सद्दाम व जुल्फान जिंदल पार्क यमुनानगर से आजाद नगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर हथियारों से लैस होकर आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की फिराक में छिप कर बैठे है। सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल के इंचार्ज ने एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों व्यक्तियों को काबू किया। जिनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, सरिया, लोहा व एक बैटरी बरामद हुई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातें कबूल की। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सद्दाम को रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
 
वाहन चोरी की कई वारदातें कबूली :
पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने वाहन चोरी की काफी वारदातों का खुलासा किया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ पर आरोपियों ने थाना शहर यमुनानगर के एरिया पुराना हमीदा से चार मार्च को पिकअप बोलेरो गाड़ी, आठ फरवरी को फर्कपुर क्षेत्र से बाइक, दो मई को की जम्मू कॉलोनी से बाइक, 27 मई को आईटीआई के पास से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। उपरोक्त चोरी के सभी वाहनों को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
पिकअप की बरामदगी के लिए सद्दाम रिमांड पर
उक्त वारदातों के अलावा पकड़े गए आरोपी सद्दाम ने थाना शहर यमुनानगर के एरिया पुराना हमीदा से एक और पिकअप बोलेरो को भी चोरी करना कबूल किया है। जिस बारे में सात नवम्बर 2016 को केस दर्ज है। आरोपी सद्दाम को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि उससे चोरी गाड़ी को भी बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी जुल्फान और फुरकान को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।


अंबाला में भी कई केस दर्ज :
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फुरकान, सद्दाम व जुलफान के खिलाफ जिला अंबाला व यमुनानगर में वाहन चोरी, घरों में चोरी और पशु तस्करी के पहले भी कई मुकदमें  दर्ज है।
 

 
वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
यमुनानगर। वाहनों के बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल ने गिरफ्तार किया है। सेल ने बुडिय़ा चौक के पास से दोनों आरोपियों को बैट्री बेचते हुए काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों खड़े वाहनों के बैट्री चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेल के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़ी गुजरान पुराना हमीदा निवासी आशु व यामीन खड़े हुए वाहनों से बैट्री चोरी करते है और जो चोरी दो बैट्री को बेचने के लिए बुडिय़ा चौक जगाधरी के पास घूम रहे है। उपरोक्त सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल के इंचार्ज ने एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।

गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनो व्यक्तियों को बैटरे समेत काबू किया। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस की गहन पूछताछ पर पकड़े गए आरोपियों ने बैटरे चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया और पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने थाना शहर यमुनानगर के एरिया पुराना हमीदा से चोरी हुए विभिन्न वाहनों के छह और बैटरे बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें