फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और स्नेचिंग के आरोपी जीजा साला गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 11:37 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और स्नेचिंग के मामलों में आरोपी जीजा साले को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि हमीदा हैड के नजदीक दो आरोपी चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और हमीदा हैड से पुराना हमीदा निवासी सुरजीत सिंह, उसके जीजा हमीदा निवासी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया फर्कपुर की शिवपुरी कालोनी में आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की थी। उन्होंने गेहूं, बर्तन, रिफाउंड काफी सामान उठाया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में बताया कि सुरजीत ने अपने जीजा जोगिंद्र के साथ पहली चोरी की थी और इसी में वह पकड़ा गया। जोगिंद्र पर पहले भी चोरी, स्नेचिंग के करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अंबाला में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

होटल में चोरी का आरोपी काबू
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया गंगा पेट्रोल पंप के नजदीक नीलम होटल में चोरी हुई थी, जिसके आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। डेहा बस्ती निवासी सन्नी को पुलिस ने आईटीआई के पास से गिरफ्तार किया है। उस मामले में अकेला आरोपी फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की गई कॉपर की तार भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब 10 चोरी के मामले दर्ज हैं, इसी आरोप में वह जेल में था। जमानत पर आकर फिर से उसने अपने साथियों के साथ चोरियां शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें