फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: पुलिस से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा ले गए, ट्यूबवेलों से मोटर चोरी का है मामला

Sat, 15 Jun 2024 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर/जठलाना/यमुनानगर (हरियाणा)

सार

ट्यूबवेलों से मोटर चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ने जठलाना पुलिस छोटाबांस गई थी। 15 से 20 लोगों ने पुलिस की टीम को घेर लिया। वो दोबारा न आने की धमकी देते हुए आरोपी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा यमुनानगर क्षेत्र में ट्यूबवेलों से मोटर चोरी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस की टीम को करीब 15 से 20 लोगों ने घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की करते हुए वे लोग आरोपी को छुड़वा ले गए। इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस को दोबारा उनके क्षेत्र में न आने की धमकी भी दी। परिस्थितियों को भांपते हुए पुलिस को वहां से निकलना पड़ा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ट्यूबवेलों से मोटर चोरी की वारदात क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामले में पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी से पूछताछ करने के लिए रादौर के छोटाबांस क्षेत्र में पहुंची। आरोपी सुखबीर से जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वहां उसके 15-20 अन्य साथी भी पहुंच गए।

जिन्होंने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए आरोपी सुखबीर को छुड़वा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को धमकी भी दी। रादौर थाना पुलिस ने जठलाना थाना के सिक्योरिटी एजेंट विजय कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी एजेंट विजय कुमार ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जठलाना क्षेत्र में लगातार किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की मोटरें चोरी हो रही हैं। इस संबंध में थाना जठलाना में कई केस दर्ज हैं। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इन चोरियों को रादौर के छोटाबांस निवासी सुखबीर अपने साथियों के साथ मिल कर रहा है।

इसी संबंध में पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करने के लिए छोटाबांस पहुंची थी । जब वे छोटाबांस ढेहा बस्ती पहुंचे तो आरोपी सुखबीर अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी सुखबीर के पास रोकी। सुखबीर पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया।

जब हेड कांस्टेबल रोहित कुमार के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम चोरियों को लेकर आरोपी सुखबीर से पूछताछ कर रही थे तो सुखबीर के पिता रूपचंद, पलविंद्र सरपंच, सुखबीर की माता व उसके भतीजे सहित 15-20 अन्य लोग वहां पहुंचे और सुखबीर को छुड़वा ले गए। सभी ने उनकी टीम के साथ धक्का मुक्की की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
 
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : महेंद्र सिंह
रादौर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी सुखबीर, उसके पिता रूपचंद व पलविंद्र को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें