फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में दंपति के पॉलीथिन से उड़ाए दो लाख

Wed, 24 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
तलाकौर से रोडवेज बस में सवार होकर जगाधरी में प्लाट का ब्याना देने आ रहे एक दंपति के पास से चोरों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। जगाधरी बस स्टैंड पर उतरने के बाद उनको रुपये गायब होने का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तलाकौर निवासी बलबीर चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसने जगाधरी में एक रिहायशी प्लाट खरीदने का फैसला लिया था। मंगलवार को वह उस प्लाट का ब्याना देने के लिए अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। छप्पर से वे रोडवेज की बस में सवार होकर जगाधरी के लिए रवाना हुए। उनके पास एक पॉलीथिन में 2 लाख रुपये रखे थे। जगाधरी बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद उन्होंने देखा कि उनकी नकदी से भरी पॉलीथिन गायब थी। उन्होंने आशंका जताई की जगाधरी बस स्टैंड पर बस से उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने नगदी से भरी पॉलीथिन चुरा ली।

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस की तलाशी ली और बस में सवार लोगों से पूछताछ की, लेकिन नगदी से भरी पॉलीथिन का कोई पता नहीं चल पाया। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें