फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 महिलाओं से 60 लाख की ठगी

Wed, 24 Aug 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Rae Bareli Sadar Kotwali area on Wednesday to lodge a complaint and reached the victim of cheating women. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी समूह संस्था बनाकर करीब 100 महिलाओं से 60 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। यही नहीं ठगी करने के बाद संचालक समेत अन्य लोग रकम लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि ठगी करने वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाल ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। पुलिस समूह संचालक समेत अन्य ठगी करने वालों की तलाश कर रही है। शहर के खिन्नीतल्ला मोहल्ले में 10-15 लोगों ने करीब तीन साल पहले समूह संस्था खोली थी। इससे करीब 100 महिलाएं जुड़ी थी।

ये महिलाएं समूह में रुपया जमा कर रही थी। उनको बताया गया था कि रुपया जमा करने पर उन्हें उचित ब्याज दिया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें रुपया उपलब्ध करा दिया जाएगा। कोई तीन हजार तो कोई महिला दो हजार रुपये प्रतिमाह जमा करती थी।
विज्ञापन


ठगी करने के बाद समूह संचालक समेत अन्य आरोपी रुपया लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। बुधवार सुबह बसपा नेता शहबाज खान की अगुवाई में पीड़ित महिलाएं कोतवाली पहुंची। इस दौरान सभी ने प्रदर्शन किया।

कोतवाल कमलेश पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, किला बाजार चौकी इंचार्ज सुरखाब खां ने महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं का कहना था कि करीब 60 लाख रुपये की ठगी की गई है। खिन्नीतल्ला की रहने वाली तहरुननिशा का कहना था कि किसी तरह पेट काटकर रुपया समूह में जमा कर रही थी।

इसी तरह ठगी की शिकार परवीन, सिरताजा, मुमताज व शबनम का कहना था कि ठगी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सदर काोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि 
विज्ञापन

महिलाओं ने 60 लाख रुपये की ठगी का आरोेप लगाते हुए तहरीर दी है। समूह संचालक और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें