फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया भेजने के नाम पर दो दोस्तों से हड़पे तीन लाख

Sat, 20 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
 रोजगार के लिए मलेशिया भेजने के नाम पर पंजाब के एक कबूतरबाज ने दो दोस्तों से तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी व्यक्ति ने दोनों को एक होटल में अच्छी सेलरी पर जॉब दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


रादौर रोड स्थित पंजाबी मोहल्ला निवासी रोहित गुप्ता ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2015 में वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। बीते साल उसका जगाधरी वर्कशॉप का एक दोस्त सिंगापुर में जॉब कर वापस लौटा। जिसे देख उसने भी विदेश में जाकर अच्छी जॉब करने का निर्णय लिया। इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के अमृतसर जिले के गांव शरीफपुर निवासी साजिद के साथ हुई। आरोपी ने उन्हें बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। उन्हें मलेशिया भेजकर एक होटल में अच्छी जॉब दिलाने का झांसा दिया।

आरोपी ने एक व्यक्ति को मलेशिया भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपये की बात कहीं। दोनों दोस्तों के कुल तीन लाख रुपये खर्च आने की बात बताई। 16 दिसंबर,2015 को उन्होंने शहर के एक बैंक से आरोपी के अकाउंट में एक लाख रुपये डलवा दिए। कुछ दिन बाद आरोपी दिल्ली स्थित एक एजेंट को पासपोर्ट और वीजा के लिए दो लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उन्हें 15 दिन में मलेशिया भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उन्हें मलेशिया नहीं भेजा। 23 मई को उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने मामले की जांच शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें