फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज का झगड़ा समझते रहे थे पड़ोसी, उधर कुल्हाड़ी से पत्नी को काटता रहा पति

Thu, 01 Jun 2017 11:56 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर पति और पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। बुधवार रात को भी सारन गांव में भूपेंद्र सिंह शराब पीकर घर आया। जब उसकी पत्नी ने शराब पीने से मना करने की बात कहीं तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने दोनों बच्चों को भी घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बच्चे घर के बाहर खड़े रोते रहे। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके बाद उसके कई टुकड़े कर दिये। पड़ोसी रोज का झगड़ा समझते रहे, इधर, आरोपी पति पत्नी को काटता रहा। जब घर के बरामदे से आग की लपटे ऊपर तक दिखाई दी तब पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घटना का पता चल पाया। पड़ोसियों का कहना था कि आरोपी इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या करेगा, उन्हें सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन

मृतका त्रिलोचन के भाई जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उसके बहनोई भूपेंद्र सिंह उर्फ काला को शराब पीने की लत थी। इसी लत के चलते दोनों में झगड़े होते थे। इससे परेशान होकर उसकी बहन कई बार अपने घर आई थी। बाद में हुई पंचायत में समझौते के बाद उसको वापस ससुराल भेज दिया था। लेकिन बुधवार रात को तो आरोपी ने उसकी बहन की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी। जब पड़ोसियों से वारदात के बारे में पता चला तो वे सन्न रह गये। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि वह तो रोज का झगड़ा समझकर घर में नहीं गये। उन्हें क्या पता था कि भूपेंद्र अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या कर उसके टुकड़े टुकड़े कर देगा और शव को जला देगा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद किया और सूचना पुलिस को दी।

 
घसीटते हुए दिखाई दे रहे थे खून के निशान
आरोपी ने कमरे में पत्नी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़ों को बिस्तर में लपेटकर घसीटता हुआ बरामदे में लेकर आया था। इस बात का साक्ष्य फर्श पर खून के बने निशान कर रहे है। फर्श पर बने खून के निशान कमरे से लेकर बरामदे तक बने हुए थे। बरामदे में शरीर के जले हुए अवशेष थे। 80 प्रतिशत जलने से शव की पहचान भी बड़ी मुश्किल से हो पा रही थी।
विज्ञापन


 
मासूम बच्चों की परवरिश का उठा सवाल
आरोपी भूपेंद्र के पास एक लड़का व एक लड़की है। लकड़ा जसबीर उर्फ गोलू जहां 12 साल का है, वहीं आठ साल की बेटी है। पति पत्नी के झगड़े में दो मासूम बच्चों के सिर से जहां मां का साया उठ गया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी से दोनों बच्चें अकेले रहे गए। अब दोनों बच्चों की परवरिश का सवाल उठा है। हालांकि अभी दोनों बच्चों की देखभाल मृतका का भाई जसबीर व उसके अन्य परिजन कर रहे है।

 
पापा ने हमें बाहर निकाल कर मम्मी को मार दिया
घटना के बाद से दो बच्चे सहमे हुए है। मृतका त्रिलोचन के बेटे गोलू ने रोते हुए बस इतना बता रहा है कि पापा ने हमें बाहर निकाल मम्मी को मार दिया। वहीं छोटी बच्ची कुछ बोल नहीं रही है। मासूम बच्चों का कहना है कि उन्हें अपने बाप से अब डर लगने लग गया है कही वह उन्हें भी न मार दे। गोलू ने ही सुबह अपने मामा व अन्य परिजनों को रोते हुए घटना की सूचना दी। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है, लोगों का कहना है कि भूपेंद्र शराब के नशे में रोज अपनी पत्नी से मारपीट करता था।

 
आरोपी के पिता ने खुद दी थाने में सूचना
बेटे द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने की वारदात के बाद आरोपी का पिता स्वर्ण सिंह खुद थाना छप्पर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है और उसके शव को भी जला दिया है। सूचना मिलने पर एसएचओ छप्पर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की।

 
आरोपी बोला, नहीं पछतावा
घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को उसके कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर पड़ोसियों ने आरोपी को उनके हवाले किया। पत्नी की हत्या करने का जब कारण पूछा गया तो आरोपी ने कहा कि घर की बात है। उसने पहली बार पत्नी को मारा। पत्नी की हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है।

 
गांव सारन में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की और उसके शव को अपने घर के बरामदे में जला दिया। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने घरेलू कलह के चलते नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। शव के बचे हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भेजा गया है। मृतका के भाई जसबीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना छप्पर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें