फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय के बीच झगड़ा

Sun, 21 May 2017 11:22 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
 बुड़िया में दो समुदायों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे नमाज पढ़ने के दौरान मारपीट की। झगड़े के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में जाकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी नानू, आबिद, कीजा, अकबरी, अस्मत, गफूर आदि ने बताया कि उनकी नाभ गांव निवासी प्रिंस व उसके परिवार के सदस्यों के साथ चार दिन पहले झगड़ा हुआ था। उस समय अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। लेकिन आरोपी प्रिंस उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात जब वह नमाज अदा करने की तैयारी में थे, तभी आरोपी प्रिंस ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई है। घटना के बाद परिजन बुडिय़ा थाने में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इनकी मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हंगामे की सूचना पर डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार थाने पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। मामले में पुलिस ने देर रात गफूर की शिकायत पर प्रिंस व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें