फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 01 Jun 2017 12:22 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फर्कपुर की नंदा कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति सहित पांच लेागों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंदा कालोनी निवासी कमलप्रीत (22 वर्षीय) को सुबह चार बजे उसका पति अमृतपाल सिंह ट्रामा सेंटर लेकर आया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों के मुताबिक रात को कमलप्रीत कौर ने चुन्नी से अपना गला घोंटकर आत्महत्या कर ली। जब उसका पति उठा तो वह बेसुध पड़ी थी। वह उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।


उधर, करनाल के असंघ के गांव खेड़ी शर्फ अली निवासी साहब सिंह ने बताया कि बेटी कमलप्रीत कौर की शादी अप्रैल 2016 में नंदा कालोनी निवासी अमृतपाल सिंह के साथ की थी। शादी में अच्छा दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। बेटी को कम दहेज लाने के कारण परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि इसे लेकर कई बार उससे मारपीट भी की। इसे लेकर तीन बार पंचायत भी हुई, ताकि ससुरालियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। दो दिन पहले बेटी का फोन आया था, जिसमें बेटी ने बताया था कि उसे फिर से परेशान किया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह चार बजे फोन आया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है और कुछ देर बार दोबारा फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। उनका आरोप है कि पति अमृतपाल सिंह, ससुर बाबू सिंह, सास धर्मेंद्र कौर व दो ननद ने बेटी की हत्या की है। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। मौके पर मृतका के परिजनों ने हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी मदन लाल ने परिजनों को समझा कर शांत किया। वहीं फर्कपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि पिता की शिकायत पर पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें