फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: दिल्ली का डीएसपी बता ठगी करने का प्रयास, मामला दर्ज नहीं करने के नाम पर मांगे 30 हजार रुपये

Sat, 24 Jun 2023 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

इससे पहले ठगों ने अश्लील वीडियो कॉल कर संतराम पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को दिल्ली का डीएसपी बताकर एक व्यक्ति ने केस दर्ज न करने की बात कहकर हरियाणा के यमुनानगर की राजेश कॉलोनी निवासी संतराम से ठगी करने का प्रयास किया। इससे पहले ठगों ने अश्लील वीडियो कॉल कर संतराम पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की धमकी दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन राजेश कॉलोनी निवासी संतराम ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर एक महिला की वीडियो कॉल आई। महिला उसे अपना शरीर दिखा रही थी। उसने महिला को गाली देकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके नंबर पर एक अन्य नंबर से फोन आया।

उसने आरोपी का परिचय पूछा तो उसने खुद को दिल्ली का डीएसपी सुनील दत्त बताया। उसने कहा कि उसके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दी है कि उसने अश्लील वीडियो कॉल की। महिला की शिकायत पर आपके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। इस पर उसने उस व्यक्ति से कहा कि वह रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। उसकी मदद करें। इस पर उसने एक मोबाइल नंबर दिया और उसे मोबाइल नंबर पर फोन कर माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन


आरोपी के कहे अनुसार उसने उस मोबाइल नंबर पर फोन कर सॉरी बोल दिया। उसने जवाब दिया कि वह उसे 30 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करवाए। इस पर उसने खुद को डीएसपी बताने वाले सुनील दत्त को फोन किया और उसे 30 हजार रुपये मांगने की बात बताई। तब आरोपी ने कहा कि 20 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करवा दो।

आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि 20 मिनट में रुपये जमा करवा दो, नहीं तो वह उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी भेजेगा। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें