फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए के हत्थे चढ़े गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2017 12:08 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
p - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
चलती बाइक पर मोबाइल व नकदी छीनने वाले गिरोह के चार सदस्य सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़े है। चारों आरोपियों को पुलिस ने दो स्थानों से दो-दो के ग्रुपों में काबू किया। इनमें दो सदस्य जेब काटने में इतने माहिर है कि भरी भीड़ में आंख झपकते ही जेब काट लेते थे और व्यक्ति को पता भी नहीं चलता था। आरोपियों ने बीते दिनों हुई छीना झपटी की एक वारदात को कबूल किया है। सीआईए पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया रविवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी दो युवक हमीदा हैड के पास घूम रहे है, जो राह चलते बाइक सवारों से नकदी व मोबाइल छीनते है। आरोपी इस समय भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उन्होंने एएसआई मनोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने दबिश देकर हमीदा हैड से पुराना हमीदा निवासी जज सिंह व कर्ण को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में 15 अप्रैल को जगाधरी सिविल अस्पताल के सामने शाम के समय एक व्यक्ति से नकदी व मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने बताया जब उस व्यक्ति से नकदी व मोबाइल छीन रहे थे तो पीड़ित व्यक्ति बाइक पर चल रहा था। उनके द्वारा मोबाइल छीनते ही वह नीचे गिर गया था और वे उसकी जेब से नकदी छीनकर फरार हो गए।
 
दो को खजूरी रोड से किया काबू
सीआईए टीम ने रविवार देर शाम को ही खजूरी रोड से पुराना हमीदा की खड्डा कालोनी निवासी नीना और अनुज को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन के एएसआई मोहन वालिया ने बताया दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, वह काफी देर से यहां खड़े थे, लेकिन उन्हें वारदात के लिए कोई मिल नहीं रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया 21 अप्रैल को हमीदा क्षेत्र से एक महिला से बाइक पर सवार होकर मोबाइल व नकदी छीनी थी। आरोपियों ने वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन


 
दो आरोपी जेब काटने में है माहिर
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया हमीदा हैड से गिरफ्तार पुराना हमीदा निवासी जज सिंह व कर्ण ने अब तक एक छीना झपटी की वारदात को करना कबूल किया है। दोनों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर अन्य वारदातों का खुलासा होगा। संदीप ने बताया कि आरोपी जेब भी काटते थे। वह जेब काटने में इतने माहिर है कि चलते व्यक्ति की जेब ऐसे काटते है कि उस व्यक्ति को पता भी नहीं चलता था। आरोपियों ने ऐसे कई लोगों की जेब पर हाथ साफ किया है।

 
नशे ने बना दिए झपटमार
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपी युवा है। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 25 वर्ष तक है। नशे की आदत ने उन्हें आरोपी बना दिया। चारों आरोपी नशा करते थे और उसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए वह छीना झपटी करने लग गए और जो पैसे मिलते उसे नशे के पदार्थ खरीदते थे।

 
रिमांड पर होंगे अन्य खुलासे
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार का कहना है कि चोरों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के गुटों से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें