ताजेवाला के पास अराईयांवाला नहर पुल पर तीन युवक एक व्यक्ति से बाइक और 16 हजार की नकदी छीन फरार हो गए। व्यक्ति उत्तराखंड के सेलाकुई से हथनीकुुंड होते हुए अपने घर किशनपुरा लौट रहा था। खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव किशनपुरा निवासी कमल कुमार हिमाचल के पांवटा साहिब में परमेश्वरी महामाया फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी सैलरी लेकर सेलाकुई से शाम को वह घर किशनपुरा लौट रहा था। हथनीकुंड होते हुए ताजेवाला से पश्चिमी नहर किनारे अराईयांवाला पुल पर जैसे ही पहुंचा सड़क किनारे घात लगाए बैठे तीन युवक अचानक सामने आ गए। आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है इस दौरान आरोपियों ने उसे धमका कर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसके बाद आरोपी उससे बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। उसने आरोपियों को पीछा किए, लेकिन नाकामयाब रहे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।