फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar: पुलिस कर्मचारियों को लूटने वाले दो दोषियों को सात साल की कैद

Wed, 23 Nov 2022 03:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषियों पर चार चार हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषियों को तीन -तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले में छह महीने पहले दो पुलिस कर्मचारियों को लूटते समय पकड़े गए दो आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र शर्मा की अदालत ने दोषी करार देते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन

यह मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के हमीदा हेड की पटरी का है। 20 मई 2022 को ईएसआई अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि दो युवक नहर की पटरी पर पीर के नजदीक हथियारों के साथ मौजूद हैं और वे राहगीर को लूटने की फिराक में है। ईएसआई अनिल कुमार और चालक कमलजीत सिंह पुलिस की गाड़ी में वहां पहुंचे।

पीर की से थोड़ा पहले ईएसआई अनिल कुमार पैदल गाड़ी से उतर गया और पैदल आगे जाने लगा। तभी झाड़ियों से निकले दो बदमाशों ने ईएसआई अनिल कुमार को रोक लिया। एक बदमाश ने ईएसआई अनिल कुमार की गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरा बदमाश उसकी जेब से पर्स निकालने लगा।
विज्ञापन


तभी दूसरी पुलिस पार्टी वहां पहुंच गई और दोनों बदमाशों को काबू कर लिया गया। दोनों बदमाशों की पहचान पुराना हमीदा निवासी इस्तीगार और बलवंत राय कॉलोनी निवासी रविंद्र के नाम से हुई थी। पुलिस ने दोनों से चाकू और सरिया बरामद कर लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें