फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर नगर निगम पार्षद के पति पर केस दर्ज

Sun, 20 Nov 2016 11:29 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की पार्षद के पति शालू जौहर पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने शालू जौहर व उनके दो साथियों को नामजद करते हुए पांच छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जगाधरी के गांधी मार्ग निवासी अनिल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राकेश गुप्ता का पटाखों का कारोबार है। दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को उसके पति जगाधरी में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसके पति को नगर निगम की पार्षद प्रीति जौहर का पति शैलेंद्र अपने पार्टनर मनीष मित्तल साथी गगनदीप मिल गए। शालू जौहर ने भी अभी पटाखे बेचने का काम शुरू कर दिया है। अनिता गुप्ता का कहना है कि शालू जौहर ने पटाखों के कारोबार को लेकर उसके पति के साथ कहासुनी कर दी।

इसी दौरान शौलू जौहर व उसके साथियों ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका पति भाग कर अपने गोदाम में आ गए। परंतु शालू जौहर व उसके साथी अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ उनके गोदाम में घुस गए। सभी ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसके पति को धमकी दी गई आग लगाकर वे उसके पटाखों के गोदाम को जला देंगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। अनिता शर्मा का कहना है कि वे अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गए परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उसने कोर्ट में शिकायत की।
विज्ञापन

 थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि भाजपा पार्षद के पति शालू जौहर समेत तीन को नामजद करते हुए पांच छह अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें