फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने युवक ने महिला के गले से झपटा सोने का मंगलसूत्र

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने एक बार फिर युवक ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना रविवार देर रात लालद्वारा के नजदीक स्थित राजधानी कॉलोनी में घटी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार तड़के पुलिस ने आरोपी युवक को लालद्वारा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बतां दे इससे पूर्व भी कई बार झपटमार पता पूछने के बहाने सोने की चेन व मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन

शहर के लालद्वारा स्थित राजधानी कालोनी निवासी जसबीर कौर ने बताया रविवार देर रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पता पूछने के बहाने एक युवक उसके पास आया। आरोपी उससे किसी के घर का पता पूछने लगा। जैसे ही उसका ध्यान भटका तो आरोपी उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। वारदात के बाद महिला चिल्लाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्कठा हुए। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीडित महिला के बयान लिए। महिला के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत करीब 70 हजार रुपये थे। पुलिस ने देर रात ही अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

पता पूछने के बहाने पहले भी हो चुकी स्नेचिंग की वारदातें
 ट्विनसिटी में पता पूछने के बहाने इससे पहले भी कई बार स्नेचर वारदातों को अंजाम दे चुके है। बीते माह प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी व माडल टाउन में आधा दर्जन के करीब पता पूछने के बहाने बाइक सवार अज्ञात युवकों ने वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि कुछ मामले पुलिस द्वारा सुलझा लिए है। लेकिन इसके बाद भी पता पूछकर ध्यान भटका स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की वारदातें हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आरोपी गिरफ्तार
रामपुरा चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि रविवार रात को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आसपास छानबीन के दौरान मुखबीरी के आधार पर मामले में संल्पित आरोपी को लालद्वारा के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान लालद्वारा कालोनी निवासी सचिन के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और खर्चे के लिए पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए उसने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट ‌ल‌िया।

मंगलसूत्र बरामद कर भेजा जेल
रामपुरा चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने आरोपी सोमवार सुबह उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के पास से रात के समय महिला के गले से झपटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी पर एक साल पहले महिला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें