फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दंपति को बाइक सवार युवकों ने किया अगवा

Sun, 09 Apr 2017 12:23 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल से त्रिलोकपुर अपनी कार से जा रहे दंपति व उनके बेटे को बाइक सवार दो युवक अगवा करके गांव पहाड़ीपुर की तरफ खेतों में ले गए। वहां इन्हें कार से उतारने के बाद युवकों ने दंपति के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद निशक्त बुजुर्ग को तेजधार हथियारों से घायल करके इनके पास से 50 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। दोनों घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

करनाल वासी तरसेम (60) ने बताया वह एक टांग से निशक्त है। शनिवार दोपहर बाद वह अपने 30 वर्षीय लड़के देवेन्द्र व पत्नी कौशल्या के साथ करनाल से त्रिलोकपुर देवी के दर्शनों के लिए निकला था। उसने बताया कि वह झाड़े का काम करता है। कई दिनों से उसके पास साढौरा के किसी गांव के युवक का अपनेे ताया के उपचार के लिए फोन आ रहा था। आज भी जब वह साढौरा के पास पहुंचा तो उसी युवक का फोन आ गया तो उसने बताया वह पहाड़ीपुर नाके के पास पहुंचा है।
इसके बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए और ताया के उपचार के लिए उनके गांव चलने की जिद करने लग गए। इसके बाद यह दोनों युवक बाइक पर आगे चलते कार सवार तीनों को किसी सुनसान जगह ले गए। वहां युवकों ने देवेन्द्र के कार से उतरते ही देसी कट्टे से गोली मारने के बाद उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार करके उसे बेसुध कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान तरसेम अपने बेटे को बचाने के लिए कार से नीचे उतरा तो दोनों युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तरसेम के सिर व हाथ पर गहरे घाव हो गए। तरसेम व देवेन्द्र को घायल करने के बाद दोनों युवकों ने उनकी जेब में रखे 50 हजार निकाल लिए और वहां से फरार हो गए। देवेन्द्र ने घायल होने के बावजूद अपने पिता तरसेम व मां को लेकर सीएचसी पहुंच गया। जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. गुंजीत सिंह ने बताया कि देवेन्द्र की छाती व पीठ पर मौजूद गहरे घाव से उसे गोली लगने की आशंका जाहिर होती है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर  रेफर कर दिया गया है।
 
साढौरा थाना एसएचओ सचिन ने बताया कि देवेन्द्र व तरसेम के बयानों के आधार पर मौके वारदात पर पुलिस को भेजकर मामले की छानबीन शुरू की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह मामला लूट का है, आपसी रंजिश का है या कोई और मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें