फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर से 12 हजार की लूट

Tue, 29 Nov 2016 11:35 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण बैंक अलाहर के मैनेजर संजय गुप्ता से कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट लिया। वारदात गांव जयपुर के पास सोमवार की रात उस वक्त हुई, जब मैनेजर संजय गुप्ता अपनी कार पर बैंक से जगाधरी में अपने घर की ओर जा रहे थे। इस बीच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और 12 हजार रुपये की नकदी समेत दो एटीएम कार्ड, मोबाइल, पांच क्लीयरिंग चेक व कार की चाबी लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची थाना जठलाना पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की, किंतु उनका कोई सुराग न लगा।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने बैंक मैनेजर संजय गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर लिया।
हरियाणा ग्रामीण बैंक अलाहर के मैनेजर संजय गुप्ता ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को लगभग आठ बजे वह बैंक से अपने घर जगाधरी के लिए कार से निकले थे। इस दौरान जैसे ही वह गांव जयपुर से कुछ दूर सैनीपुरा डेरा के पास पहुंचे, अज्ञात लोगों ने उनकी कार के आगे अपनी ऑल्टो कार लगाकर जबरन उनकी कार को रोक लिया। दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पास मौजूद सारी नकदी व अन्य सामान देने की बात कहकर डराया व धमकाया। इस पर उन्होने अपनी जेब में मौजूद 12 हजार रुपये की नकदी समेत दो एटीएम, पांच क्लीयरिंग चेक, चेकबुक, ड्राइविंग लाइसेंस उन्हें दे दिया।

बदमाशों ने जाते हुए उनका मोबाइल व कार की चाबी भी ले ली और अपनी कार लेकर गांव जयपुर की ओर फरार हो गए। इसके कुछ देर सूचना पाकर बैंक का कैशियर मौके पर पहुंचे और उनसे मामले की जानकारी ली और इसकी सूचना थाना जठलाना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राणा, प्रभारी, थाना जठलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें