फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजा पर गंडासी से हमला कर किया घायल

Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 छछरौली क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह में रंजिशन चाचा भतीजा पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव कोट बसावा निवासी सबीर ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही रियासत से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बहस बढ़ती देख लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवा दिया। लेकिन रियासत इसी बात को लेकर रंजिश रखने लगा। 16 अक्टूबर सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसे रियासत मिला और वह उससे बहस करने लगा। सबीर ने बताया कि इस दौरान रियासत ने इमरान, मलखान, सखिया तथा इरफान उर्फ फना के साथ मिलकर उस पर गंडासी से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भतीजा शाहिद उसे बचाने आया तो उक्त पांचों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर और चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे जिन्हें देखकर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें