विश्वकर्मा मौहल्ला निवासी कपिल कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत
में बताया कि उसकी रेलवे रोड पर जनता बेकरी नाम से बेकरी शॉप है। रोजाना की
तरह मंगलवार देर शाम को वह और अन्य कर्मचारी दुकान को बंद करके अपने अपने
घर चले गए। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के शटर
का ताला टूटा हुआ पड़ा था। वह तुरंत शटर को खोल कर दुकान के अंदर गया। उसने
देखा कि दुकान के गल्ले खुला पड़ा हुआ था और उसके अंदर रखी सवा लाख रुपये
की नगदी गायब थी। वहीं कुछ अन्य सामान गायब पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी
सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम
मौके पर पहुंची।
पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। वहीं सीन आफ क्राइम
की टीम ने टूटे गल्ले, शटर व अन्य स्थानों से फिं गर प्रिंट जुटाए। जब
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने लगी तो उसके अंदर से
हार्ड डिस्क भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सीसीटीवी में
कैद वारदात की फुटेज पुलिस व दुकान संचालक के हाथ न लग जाने पर हार्ड डिस्क
चोरी की। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला
दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि
मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।