फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बेहोश मिले डॉक्टर दंपती: सुबह पी चाय...फिर पति-पत्नी हुए बेसुध, शातिर नौकर को ढूंढ रही जगाधरी पुलिस

Mon, 16 Jun 2025 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर के जगाधरी में डॉक्टर दंपती को बेहोश कर घर का नौकर सामान चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सभरवाल अस्पताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के जगाधरी में डॉक्टर दंपती को बेहोश कर घर का नौकर सामान चोरी कर फरार हो गया। व्यासपुर रोड पर स्थित सभरवाल अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल कमरे में बेसुध मिले। जब अस्पताल का स्टाफ उनके घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं आरोपी नौकर मौके से फरार था। 
विज्ञापन


घर पर खाना बनाने वाले रसोइए ने डॉक्टर दंपती को चाय में नशे की दवा पिलाकर बेहोश किया और घर का सामान समेट कर फरार हो गया। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्टाफ अस्पताल के पीछे बने डॉक्टर के घर में उन्हें बुलाने के लिए गया। अंदर जाकर देखा दोनों पति-पत्नी कमरे में बेसुध पड़े थे। 

इसके बाद स्टाफ ने तुरंत अस्पताल के आईसीयू में लेकर आए, तब जाकर उन्हें होश आया। अभी दोनों खतरे से बाहर हैं। इतना ही नहीं रसोइया सबूतों को मिटाने के लिए अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गया। सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें