फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार

Wed, 26 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुरुक्षेत्र के एक गांव का युवक उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। 23 अगस्त को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी युवक उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घर पहुंचे और उसे पुलिस थाने लेकर गए। छप्पर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें