फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए बदमाश

Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से किराने का सामान लादकर वाराणसी जा रहे ट्रक के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। खागा टोल प्लाजा के पास से ट्रक सहित चालक को अगवा करने के बाद कोखराज के कशिया गांव के समीप उसे फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बांध कर फेंके गए चालक को बंधन से मुक्त कराया। हाइवे पर सरेशाम लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के उमरी गांव का विवेक कुमार पटेल ट्रक चालक है। मंगलवार की सुबह वह कानपुर से किराना और इलेक्ट्रानिक्स का समान लादकर वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। रात करीब आठ बजे खागा टोल प्लाजा के पास दो व्यक्ति लिफ्ट मांग कर ट्रक पर सवार हो गए। चालक विवेक के मुताबिक सैनी पार होने के बाद एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दूसरे ने स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली।

 इसके बाद उसका हाथ पैर रस्सी से बांध कर कोखराज थाने के कशिया गांव के समीप चलते ट्रक से फेंक कर बदमाश ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भाग निकले। सुबह राहगीरों ने रस्सी से उसे बंधा देखा तो बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। जानकारी होते ही सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी, थानाध्यक्ष पीके यादव मौके पर पहुंचे। विवेक का मेडिकल कराने के बाद उसकी तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने कोखराज और एसओजी की टीम  लगाई है। एक टीम कानपुर और दूसरी वाराणसी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें