फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जिसे बड़े पापा बुलाती थी मासूम, वही करता था हैवानियत, पांच माह की गर्भवती हुई तो खुला राज

Thu, 03 Jun 2021 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर (हरियाणा)

सार

पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन नाबालिग छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच कर बच्ची को पांच माह की गर्भवती बताया तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में साढ़े बारह साल की लड़की को कई महीने से एक व्यक्ति हवस का शिकार बनाता रहा। पांच महीने की गर्भवती होने पर बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद गर्भवती होने की बात कही। 

विज्ञापन


बच्ची छठी क्लास में पढ़ती है और परिजनों का कहना है कि आरोपी को बच्ची बड़े पापा कहकर बुलाती थी और वह मासूम के साथ दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

बताया जा रहा है कि बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि लड़की लगभग पांच माह की गर्भवती है। अस्पताल ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन की टीम व रादौर पुलिस को दी। 
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की टीम की ओर से परामर्शदाता शशि वासन, सुमित कुमार व हन्नी तोमर की टीम मौके पर पहुंची। वहीं डीएसपी रादौर रजत गुलिया व थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा पुलिस की टीम के साथ मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे। इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग कर मामले की जानकारी ली। 

पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सहारनपुर के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चाइल्ड लाइन की निदेशिका अंजू बाजपेयी ने बताया कि लड़की की काउंसलिंग के बाद पूछताछ में उसने बड़े पापा को आरोपी बताया है। 

सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि बच्ची की जब जांच की गई तो वह 19 सप्ताह की गर्भवती मिली। फिलहाल बच्ची को चिकित्सा सुविधा के लिए जगाधरी अस्पताल रेफर किया जा रहा है। 

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यक्ति भी पीड़ित परिवार के पैतृक गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें