फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Thu, 05 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ नगर कालोनी में एक युवक ने कॉलोनी में ही रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तीर्थ नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी लड़की अकेली थी। जब वह घर वापस लौटे तो उसकी लड़की घर से गायब मिली। उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनकी कालोनी में रहने वाला युवक दीपक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें