फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाला दबोचा गया

Thu, 05 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पहाडग़ंज थाना पुलिस ने ढ़ाई बर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी बहरूपिया बनकर रहता था।
विज्ञापन


कभी वह आदमी बन जाता था तो कभी औरत बन जाता था। आरोपी का कहना है कि उसने पालने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। हालांकि अच्छी बात ये रही कि आरोपी ने बच्ची के साथ कोई गलत हरकत नहीं की।

मध्य जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार दरिबा पान, पहाडग़ंज निवासी रूकसाना ने पहाडग़ंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि राकेश उर्फ अजय उर्फ इच्छा उर्फफलक(22) नाम के बहरूपितया ने उसकी ढ़ाई बर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया है। वह खाने की चीजों का लालच देकर उसकी बेटी को दो जनवरी को घर से ले गया था।
विज्ञापन


उसके बाद वह बच्ची को लेकर वापस नहीं आया। अपहरण का मामला दर्जकर पहाडग़ंज थानाध्यक्ष आईके झा की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी पीड़ित परिवार के घर में दो-तीन वर्ष से आ रहा था। हालांकि पीड़ित परिवार के पास आरोपी का ना तो कोई फोन नंबर और न ही पता था। 

पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी किन्नरों केसाथ रहता था। इलाके के किन्नरों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान इच्छा उर्फअजय के रूप में हुई। पुलिस टीम ने त्रिलोकपुरी स्थित उसके घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि पीड़ित परिवार के पास दो-तीन वर्ष से आ रहा था। उसे ढ़ाई बर्षीय बच्ची अच्छी लगती थी। उसे पालने के लिए उसने उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें