फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा होने के बावजूद महिला ने धोखे से रचाई दूसरी शादी

Sun, 26 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रादौर में शादीशुदा होने के बावजूद पंजाब की एक महिला ने धोखे से दूसरी शादी रचा ली। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रादौर निवासी तरूणदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी पंजाब की मौहालीकलां निवासी अमृतपाल कौर के साथ हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया था। शादी को पंजीकृत करवाते समय अमृतपाल कौर ने अपने शपथपत्र में उसके साथ शादी को अपनी पहली शादी बताया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद अमृतपाल कौर उसे बिना बताए अपने मायके चली गई। उसने इस संबंध में उसके मायके वालों से संपर्क किया। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी बीच उसे पता चला कि अमृतपाल कौर पहले से शादीशुदा है और उसने उसके साथ धोखे से शादी की है। इस बारे में पता चलने पर उसने तुरंत पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने तरूणदीप की शिकायत पर उसकी आरोपी पत्नी माहौली कलां (पंजाब) निवासी अमृतपाल कौर, अवतार सिंह, परमजीत कौर, सतबीर कौर, नरेंद्र, हिसाब सिंह व मांझीवाड़ा निवासी राजकुमार, शाहपुर निवासी बलजिन्द्र सिंह व नहरौन निवासी अमृत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
थाना रादौर प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि महिला सहित नौ लोगों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पंजाब जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें