फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर चावल व्यापारी के मुंशी से 34 लाख लूटे

Wed, 16 Dec 2015 12:40 AM IST
यमुनानगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73 ए पर कलेसर नेशनल रेस्ट हाऊस के नजदीक चार हथियार बंद युवकों ने करनाल के एक चावल व्यापारी के मुंशी से 34 लाख रुपये लूट लिए। मुंशी कार में सवार होकर देहरादून से पेमेंट लेकर करनाल की ओर जा रहे थे। वारदात के बाद डीएसपी ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



करनाल में चावल की सेल-परचेज करने वाले संजय जिंदल की तरावड़ी में शिव शंकर फूड के नाम से फर्म है। उनके यहां रघुवीर सिंह काफी समय से मुंशी है। रघुवीर सिंह ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार में चालक अनुज के साथ पेमेंट लेने के लिए देहरादून गए थे।

वहां तीन अलग-अलग फर्मों से 14, 10 व 10 लाख रुपये लिए। इस रकम को कट्टे में भरकर कार की पिछली सीट पर रखा हुआ था। मंगलवार तड़के वे देहरादून से करनाल के लिए रवाना हुए। सुबह लगभग आठ बजे जब वे यमुनानगर जिले के कलेसर रेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो कार सवार चार युवकों ने उनकी कार के आगे अपनी कार रोक दी। युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढंके हुए थे।
विज्ञापन


वे हाथों में लोहे की राड लेकर कार से नीचे उतरे। युवकों ने राड से मुंशी की होंडा एमेज कार के शीशे तोड़ दिए और मुंशी व कार के चालक को डरा-धमका कर कार में रखे नोटों से भरे कट्टे को निकाल लिया। इसके बाद युवक अपनी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। मुंशी ने अपने मोबाइल से इसकी सूचना संजय जिदंल को दी। इसके बाद मुंशी अपनी कार से खिजराबाद थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। लूट का पता चलने पर डीएसपी राजेंद्र कुमार, खिजराबाद पुलिस व सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।



15 साल से काम कर रहे है मुंशी
शिव शंकर फर्म के मालिक संजय जिंदल ने बताया कि उनके पास रघुवीर पिछले 15 साल से काम करते है और चालक अनुज को भी लगभग दो साल हो गए है। पेमेंट लेने के लिए वे हर बार अपने मुंशी रघुवीर को ही भेजते हैं, लेकिन पहले कभी ऐसी घटना नही हुई।

हर पहलू से होगी जांच: डीएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौकास्थल पर पहुंच गई थी। मुंशी की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जब तक जांच पूरी नही हो जाती तब तक मुंशी और चालक पुलिस कस्टडी में ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें