फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेसर जंगल से खैर के 100 पेड़ चोरी

Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खैर तस्करों ने गांव कलेसर के समीप से खैर के 100 पेड़ चोरी कर लिए। पेड़ों की कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड छछरौली के बीडीपीओ दिनेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव कलेसर के रकबे में खैर के पेड़ लगे हैं। उन्हें सूचना मिली कि खैर तस्करों ने 17 जनवरी की रात को वहां से खैर के पेड़ काट कर चोरी कर लिए हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जांच की तो वहां से खैर के 100 पेड़ गायब मिले। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये है। उन्होंने पेड़ चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें