फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिया शादी का झांसा, किया किडनैप

Thu, 01 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर बस स्टैंड के नजदीक से एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके कहीं ले गया। युवती फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी की है और किसी काम के लिए बिलासपुर आई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फर्कपुर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसकी 20 वर्षीय बेटी किसी काम से बिलासपुर गई थी, लेकिन उसके बाद घर लौटकर नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जांच करने पर उन्हें पता चला कि इदरीश नाम का एक युवक बिलासपुर बस स्टैंड से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें