फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान दो कैदियों से मिला मोबाइल और चार्जर

Tue, 18 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला जेल की बैरक नंबर चार में जांच के दौरान कैदी से मोबाइल व चार्जर मिला है। पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी जेल में बंद कैदियों से कई बार मोबाइल मिल चुके है।  
विज्ञापन

जेल के सहायक अधीक्षक संजय कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में रोजाना की तरह मंगलवार शाम वह जेल की बैरकों की जांच कर रहे थे। जब वे बैरक नंबर चार में जांच करने के लिए पहुंचे तो कैदी विक्रम जीत मोबाइल प्रयोग करते हुए दिखा। उसके साथ कैदी विमलेश भी था। पुलिस ने दोनों कैदियों से एक मोबाइल अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान उनके पास से मोबाइल का चार्जर भी बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल विमेलश का था और दोनों कैदी उससे बातचीत करते थे। सहायक अधीक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें