फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा करने के नाम पर हड़पे नौ लाख 70 हजार रुपये

Sun, 27 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से बीमा करने के नाम पर नौ लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव सबलपुर के रणबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बीमा पॉलिसी करानी थी। इस दौरान उनकी मुलाकात महिपाल से हुई। महिपाल ने बताया कि वह बीमा कंपनी में काम करता है और उसका बीमा पॉलिसी कर देगा। इससे उसे अन्य कंपनियों के बीमा पॉलिसी से अधिक पैसे मिलेंगे।

वह आरोपी की बातों में आ गए और आरोपी ने उन्हें निशा व गौरव से मिलवाया। तीनों ने उन से अलग-अलग समय में बीमा पॉलिसी के नाम पर नौ लाख 70 हजार रुपये ले लिए और उन्हें पॉलिसी के दस्तावेज थमा दिए। लेकिन पॉलिसी के दस्तावेजों की जांच करने पर वह नकली पाए गए।
विज्ञापन


 आरोपियों से बात की गई, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें