फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यूपी के नकुड़ में करते थे भ्रूण लिंग जांच, पकड़ा दलाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Tue, 12 Sep 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

आरोपी गर्भवती महिला की जांच के लिए नकुड़ के ईस्माइलपुर लेकर गए। कुरुक्षेत्र की टीम अंबाला से आरोपी के पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नकुड़ के गांव ईस्माइलपुर में गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने वाले दलाल को यमुनानगर व कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप दलाल के पास से तीन हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। कलानौर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला से कुछ लोग गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराते हैं। इसके लिए टीम का गठन किया गया। कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गौरव बंसल, डॉ. प्रदीप व डॉ. ऋषि टीम में शामिल रहे। अंबाला से एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाया गया। पूरी तैयारी होने के बाद डिकोय को निर्धारित स्थान पर भेजा गया।

अंबाला से सचिन नाम का दलाल गाड़ी में डिकोय के साथ बैठ गया। वह गाड़ी को उत्तर प्रदेश के नकुड़ के गांव ईस्माइलपुर लेकर गए। जहां पर किसी प्राइवेट घर में महिला को ले जाया गया। इस घर में भ्रूण लिंग जांच करने के लिए बाहर से किसी को बुलाया गया। जांच के बाद उसने महिला को बताया कि उसके पेट में जो बच्चा है वह लड़का है।
विज्ञापन


इसके बाद दलाल महिला को साथ लेकर कलानौर बॉर्डर से वापस लौट रहा था। इसकी सूचना कुरुक्षेत्र टीम ने यमुनानगर की टीम को दी गई। जिले से टीम में डॉ. विपिन गोंदवाल और डॉ. पुनीत कालड़ा शामिल हुए। दोनों जिलों के डॉक्टरों ने पुलिस के सहयोग से कलानौर बॉर्डर के नजदीक दलाल की गाड़ी को रोक कर उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी सचिन नकुड़ क्षेत्र का रहने वाला है और बैंक में काम करता है।

डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच कराने का सौदा 28 हजार रुपये में तय हुआ था। आरोपी ने 10 हजार पहले गूगल पे करवा लिए थे। बाकी के 18 हजार रुपये दलाल ने मंगलवार को लिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें