फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गोवंशों को खेत में बने जर्जर मकान में बंद कर छोड़ा, भूख-प्यास से तड़पकर 12 ने दम तोड़ा

Thu, 30 May 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/ यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बदबू उठने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जेसीबी से दीवार तोड़कर निकाला गया। तीर्थराज कपालमोचन के समीप पशु क्रूरता की इस घटना से ग्रामीणों में रोष है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। ग्रामीणों की मदद से गोवंशों को गड्डों में दबाया गया। एसडीएम बोले कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जर्जर मकान जिसमें भूख, प्यास व गर्मी में हुई गौवंश की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र में तीर्थराज कपालमोचन में बुधवार की शाम दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शरारती तत्वों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों को खाली कमरे में बंद कर दिया, जिससे भूख-प्यास से तड़पकर 12 गोवंशों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसके बारे में लोगों को तब पता चला, जब कमरे के अंदर से बदबू आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद दीवार तोड़कर बंद कमरों से गोवंशों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें गड्ढे में दबाया गया।

जानकारी के अनुसार, शरारती तत्वों ने कपाल मोचन क्षेत्र में विचरण करने वाले 12 लावारिस गोवंशों को पकड़ कर गन्ना क्रशर सेंटर के समीप पाबनी गांव के एक व्यक्ति के खाली पड़े जर्जर मकान में बंद कर दिया। बुधवार को कमरे से आ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर कमरे की दीवार तुड़वाई तो अंदर 12 गोवंश मृत मिले।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि तीन-चार दिन पहले उन्हें शरारती तत्वों ने कमरे में बंद कर दिया, जिससे भूख प्यास से व्याकुल होकर गोवंशों ने दम तोड़ दिया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस के अलावा पशुपालन विभाग की टीम और गो रक्षक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई, हालांकि किसी ग्रामीण ने लिखित शिकायत नहीं दी। वहीं आरोपियों के संबंध में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

बिलासपुर एसडीएम देवेंद्र कौशिक का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। उल्लेखनीय है तीर्थराज कपाल मोचन में कार्तिक पूर्णिमा पर राज्यस्तरीय मेले का आयोजन होता है। वहीं धार्मिक स्थल होने के नाते लोग पितरों की शांति व मोक्ष की कामना के लिए स्नान पिंडदान करने के लिए भी आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें