फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भिडे़ दो गुट, आधा दर्जन घायल

Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
यमुनानगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में मंगलवार को दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस वजह से जेल में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। झगडे़ में आधा दर्जन कैदी व हवालाती घायल हुए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी जेल जसवंत सिंह ने कैदियों के बीच हुई भिड़ंत की शिकायत शहर पुलिस को दी है। घायल कैदी बयान देने की स्थिति में न होने की वजह से समाचार लिखे जाने तक शहर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे गांव हरेवा निवासी धर्मवीर तथा जानलेवा हमला करने के मामले में विचाराधीन कैदी यमुनानगर निवासी मोहित उर्फ ईशु के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के आदमी झगडे़ के बीच में कूद पडे़। पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के आदमियों के बीच काफी देर तक जमकर लात व घूंसे चले।
विज्ञापन


दो गुटों के बीच हुए झगडे़ की वजह से जेल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और दोनों गुटों के आदमियों को अलग किया। पुलिस के मुताबिक दो गुटों के बीच हुए झगडे़ में गांव हरेवा निवासी धर्मवीर, यमुनानगर निवासी मोहित, रणबीर, सुरेश, लैमन सहित दो लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में सभी को जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से चिकित्सकों ने धर्मबीर, मोहित व अन्य दो की गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। साथ ही डीएसपी जेल जसवंत सिंह ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल कैदियों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें