फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में शर्तिया बेटा होने की दवा देने वाला दबोचा

Sun, 02 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पीर माजरा में छापा मारकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 500 रुपये में लड़का होने की दवा देने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीएनडीटी इंचार्ज डा. अनुज मंगला ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव पीर माजरा निवासी जसविंद्र सिंह 500 ररुपये में शर्तिया बेटा होने की दवा देने का दावा करता है। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने एक महिला को डिकॉय पेशेंट बना कर शनिवार देर शाम आरोपी के पास भेजा। आरोपी ने महिला को लड़का होने की दवा दी और 500 रुपये की राशि ले ली। तभी महिला ने टीम को इशारा किया तो टीम ने तुरंत आरोपी को पकड़ थाना फर्कपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जसविंद्र के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फर्कपुर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं और जसविंद्र को झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें