फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 23 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव ठसका खादर निवासी जरनैल सिंह ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की मंजू की शादी 30 जनवरी, 2015 को सेक्टर-19 पंचकूला निवासी बलजिंद्र सिंह के साथ की थी।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मंजू के पति व सास ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। जरनैल सिंह ने घटना के बारे में जठलाना थाने में शिकायत दर्ज कर करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें