फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाखेड़ी में हुई फायरिंग को लेकर डीएसपी से मिले ग्रामीण

Mon, 18 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के  गांव चंदाखेड़ी में बीती रात पंचायत चुनाव में जीते सरपंच के समर्थकों से मारपीट व फायरिंग के मामले को लेकर ग्रामीण डीएसपी सुभाष चंद से मिले। गांव के लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


गांव के गुरदेव सिंह, करनैल, रोहित, शिवदयाल, काला, मांगेराम, जरनैल, अमित व नवनियुक्त सरपंच धर्मबीर सिंह ने डीएसपी सुभाष चंद को दी शिकायत में कहा कि रविवार रात सरपंच पद के जीत के जश्न के बाद उनके कुछ समर्थक घर की ओर लौट रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान रास्ते में हारे हुए सरपंच के समर्थकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट के साथ हवाई फायर किया। इसके बाद समर्थकों ने भागकर जान बचाई व फायर की आवाज सुन गांव के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएसपी से मामले की जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी सुभाष चंद ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच पक्ष शिकायत लेकर उनके कार्यालय में आया है। उन्होंने एसएचओ बिलासपुर दयाल चंद को केस दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी पाया जागए उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें