फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल उड़ाए

Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया में बीकेड़ी रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ चोर 32 हजार रुपये की नकदी सहित करीब चार लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने पहले शटर के दोनों ओर के ताले तोड़े, इसके बाद लोहे की रॉड से अंदर के दरवाजे को तोड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव शहजादपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बीकेड़ी रोड पर बुडिय़ा में मोबाइल कम्यूनिकेशन की दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब नौ बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। शुक्रवार सुबह उसे पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं। शटर खोलकर देखा तो अंदर का दरवाजा भी रॉड से तोड़ा हुआ था। पास में ही रॉड व एक खाली बैग पड़ा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो मोबाइल से भरे रैक खाली पड़े हुए थे, दोनों गल्ले टूटे पड़े हुए थे।

जिसके अंदर रखी लगभग 32 हजार रुपये की नकदी गायब थी। खाली डिब्बे व सामान दुकान में बिखरा पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बुडिया थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उससे घटना की जानकारी ली, वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए।

दुकान से 90 नए मोबाइल चुराए
दुकान संचालक गुरप्रीत ने बताया कि चोर दुकान से 32 हजार रुपये की नकदी, लगभग 90 नए मोबाइल सेट और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके से रॉड व एक खाली बैग बरामद कर चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई बलवान सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच जारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

रोजाना हो रही चोरी की घटनाएं
पुलिस का जिले में चोरों पर बिल्कुल खौफ नहीं रहा। चोर रोजाना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दिन हो या रात चोर कहीं भी चोरी की घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं है। बुड़िया में चोरों ने जिस मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वह बीकेड़ी रोड पर है। जहां 24 घंटे वाहन चलते हैं। जिले में रोजाना दो या तीन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बीते माह का ग्राफ यदि देखा जाए तो औसतन रोजाना दो चोरी की घटनाएं सामने आई है।

दो घरों से लाखों का सामान उड़ाया
यमुनानगर की अर्जुन नगर कॉलोनी में चोरों ने जहां दिनदहाड़े सूने घर से करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी किया, वहीं रूप नगर कॉलोनी से चोर सूने घर के ताले तोड़ करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलोनी निवासी सतीश बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। गुरुवार देर शाम जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला पड़ा हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर खुला पड़ा था। जांच में पता चला कि चोरों ने अलमारी से सोने की बालियां, चांदी के बर्तन, ब्रांडेड गर्म कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूप नगर कॉलोनी में भी चोरी
वहीं रूप नगर कॉलोनी निवासी राजिंद्र ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 अक्तूबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर पानी की मोटर, माइक्रोवेव व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें