फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्ट्री में डकैती की साजिश रचते सात काबू

Tue, 06 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री से डकैती की योजना बनाते हुए डिटेक्टिव स्टाफ ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने दो अक्तूबर को पश्चिमी यमुना नहर पुल फतेहपुर के नजदीक मुंशी व फैक्ट्री कर्मचारी को लूटा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ के उप निरीक्षक दीदार सिंह को रविवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति हथियारों से लैस होकर फतेहपुर के पास बंद पड़ी फैक्ट्री के कमरे में बैठे हुए हैं जो किसी डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

डिटेक्टिव स्टाफ की पुलिस टीम ने मौका पर जाकर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने कट्टे, डंडों व अन्य हथियारों के साथ सात युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान दड़वा माजरी निवासी संटी, मनीष, शमीन, कंचन, अर्जुन, जगदेव व देहरादून के गांव शहसपुर निवासी जुल्फान के रूप में हुई। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


दिनदहाड़े दिया था लूट की वारदात को अंजाम  
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो अक्तूबर को दिन के समय पश्चिमी यमुना नहर के फतेहपुर पुल के नजदीक फैक्ट्री के मुंशी व कर्मचारी को लूटा था। उन्होंने उनसे 10 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, एक चांदी की चेन लूटी थी। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई नकदी, चेन व मोबाइल बरामद कर लिए हैं।

अन्य वारदात का भी हो सकता है खुलासा  
डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने फतेहपुर के नजदीक हुई लूट की वारदात कबूली है। आरोपियों से और भी वारदात का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें