फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद दोबारा शादी का झांसा देकर दुराचार

Sun, 30 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक देने के बाद दोबारा शादी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया। इससे महिला का गर्भ रह गया। जब महिला ने दोबारा शादी करने की बात कही तो आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला का गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की।
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत रादौर थाने दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति सहित पांच लोगों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, धोखाधड़ी करने, शादी का झांसा देकर अगवा करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रादौर के एक गांव की 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी कुुरुक्षेत्र के गांव यारा निवासी चमन लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने 13 जनवरी, 2014 को अपने आरोपी पति चमन लाल से तलाक ले लिया और अपने घर आ गई।
विज्ञापन


26 जनवरी, 2014 को वह किसी काम से बाबैन गई थी। जब वह बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी आरोपी चमन लाल व उसके परिजन वहां पर आ गए। आरोपियों ने उसे चमन लाल के साथ दोबारा शादी करने के लिए मनाना शुरू कर दिया।

वह उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। आरोप है कि चमन लाल ने अपने घर ले जाकर उसके साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से दोबारा शादी करने के वादे को पूरा करने की बात कही तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती सहारनपुर ले गया और उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। एसएचओ इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें