फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की दबंगई: महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस से मारपीट, गाड़ी तोड़ी

Mon, 17 Mar 2025 05:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर रोजगार कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने दबंगई दिखाते हुए महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने के साथ मारपीट की गई और पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी।
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय का स्टाफ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के रोजगार कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय में हंगामा किया। जब कर्मचारी को रोका तो उसने अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद महिला अधिकारी से भी अभद्रता की। आरोपी कर्मचारी ने कार्यालय में कांच के ग्लास को तोड़कर खुद को भी घायल कर लिया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर-अंबाला रोड पर रोजगार कार्यलय है। कार्यालय में तैनात महिला अधिकारी संतोष रानी ने बताया कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय पर आया था। उसने अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उसे रोका तो उसने अपने दो-तीन अन्य साथी भी बुला लिए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी ने कार्यालय में ही कांच का ग्लास तोड़कर खुद को घायल कर लिया। 
विज्ञापन




आरोप है कि उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच सूचना मिलते ही यमुनानगर शहर थाने से एक एएसआई भी मौके पर पहुंच गया। आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी और एक अन्य गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। 
इसके बाद एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारी और पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में भी हंगामा किया। महिला अधिकारी संतोष रानी ने बताया आरोपी कर्मचारी पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन


उधर, एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार कार्यालय में तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी का किसी बात पर विवाद हुआ था। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें