फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो गाड़ी चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव मुजाफत कलां से बोलेरो गाड़ी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गांव मुजाफतकलां निवासी यासीन ने थाना खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी की रात को उन्होंने काम से लौटने के बाद अपनी बोलेरो गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह जब वह बाहर आए तो वहां से उनकी गाड़ी गायब थी। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी को खिजराबाद निवासी साजिद व वाजिद तथा भंगेड़ी निवासी आबिद ने चोरी कर लिया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों से बाइक चोरी: गणेश नगर जगाधरी निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो फरवरी को बाइक पर किसी काम से शिवानी अस्पताल के समीप गए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के समीप खड़ी की थी। जब वह काम खत्म कर वापस आए तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उधर, शादीपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह दो फरवरी को एसडी स्कूल मॉडल टाउन में बाइक पर किसी काम से आए थे। जहां से चोरों ने उनकी बाइक को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें