बाइक सवार भी घायल हो गया था, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतक के भाई राजपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के सनपेडा निवासी 45 जयकिशन अपने भाई 42 वर्षीय रणबीर के साथ बाइक पर किसी काम से देहरादून जा रहे था। औरंगाबाद गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान दोनों भाई पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार पारस भी घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि ट्रैक्टर व बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।