फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी

Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिलासपुर के शिव चौक  समीप केनरा बैंक में नकदी जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलासपुर की गुलशन कॉलोनी निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कस्बे के केनरा बैंक में खाता है। 19 जनवरी को वह बैंक में 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए आए थे। इस दौरान अज्ञात ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। जब वह नकदी जमा कराने लगे तो उन्हें जेब में नकदी नहीं मिली। उन्होंने बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने नकदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस  बैंक में लगे सीसी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी व्यक्ति का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें